अपने अपने राम



    
अब मेरे राम कैसे हो ?? कल दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण में जिस तरह सीता परित्याग एवं श्री राम द्वारा दिए गए उत्तरों से मन थोड़ा विचलित अवश्य हो जाता है।  जो व्यक्ति भूल वश एक पर पुरुष के साथ सम्बन्ध स्थापित कर समाज द्वारा जड़वत की जाने वाली स्त्री को अहिल्या माँ कह कर सम्बोधन करें , क्या वह कुरीतियों के वश में आकर अपनी ही अर्धांगिनीं का परित्याग क्र देगा। प्रश्न यहीं नहीं रुकते है ,किन्तु रामायण पर मेरा उतना अध्ययन नहीं हैं पर कुमार विश्वास भैया के अपने अपने राम की शृंखंला देखने के बाद कुछ और अधिक पढ़ने पर ज्ञात होता हैं कि हमारे राम ऐसे नहीं थे।  भगवान् राम का जो चरित्र आप अपनी टीवी पर देखते हैं वह महान कवी तुलसीदास जी द्वारा रचित एक महाकाव्य पर आधारित है, जिसके प्रारम्भ में उन्होंने यह स्पष्ट किया है की उनका सम्पूर्ण ग्रन्ध वास्त्विक वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण महाकाव्य पर आधारित है। रामायण को कई विख्यात कवियों द्वारा लिखा और समझा गया, जिनमें सर्प्रथम नाम आता है वाल्मीकि जी का, ऐसा माना जाता है कि उन्होंने उनके समकालीन घटित एक सभ्यता जिसमें एक देवतुल्य नायक राम को गढ़ा।  जिसमें लक्षमण रेखा का भी कोई ज़िक्र नहीं है, नारी को अपनी मर्यादाओं की सीमा तय कराने वाली इस रेखा का उल्लेख बाद में रचित रामायणों में लेखकों ने किया।  और सीता परित्याग पर भी वाल्मीकि रामायण में उल्लेख नहीं मिलता है।  टीवी पर प्रसारित रामायण एक निर्देशक द्वारा समझे गए राम पर आधारित है।

निवेदन है आप अपने धर्म को अध्ययन में उतारे, हो सकता है आपके राम आपको कोई और प्रेरणा दे दे। मैं स्वयं अभी इन महाकाव्यों का कोई विषाद विदूषक नहीं परन्तु हमारी ये सनातन सभ्यता मुझे प्रश्न पूछने का अधिकार देती है, और उसके उत्तर हमें अवश्य खोजना चाहिए। तुलसीदास जी के लेखन में हमें उनके समकालीन होने वाली गतिविधियों का भी प्रभाव दिखाई पड़ता है , कदाचित हमें हमारे दर्शन को समझने के लिए अध्ययन करना चाहिए। 

निम्न पंक्तियाँ मेरे द्वारा रचित नहीं हैं

एक बार राम कहा तो संबोधन हुआ,

दो बार राम कहा तो अभिवादन हुआ,

तीन बार राम कहा तो संवेदना हुई,

चार बार राम कहा तो भजन हुआ.

- वेद


कुमार विश्वास भैया का वीडियो देखने के लिए निचे दी गई लिंक पर क्लिक करे। 


ये मेरे अपने निजी विचार हैं यदि आपको कोई आपत्ति है तो अवश्य सूचित करें।
जय श्री राम

Comments

Popular Posts