कुछ कह दो इस बार

तुम कुछ कह दो इस बार
तुम्हारी बिखरती जुल्फ़ों में
खो जाने दो इस बार
बस तुम कुछ तो कहो इस बार

तुम्हारी आँखों में
खुद का चेहरा
फिर देखने दो इस बार
बस हाँ कह दो इस बार

मुझे देख कर यूँ
नज़रे न फेरो
खुद से कितना लड़कर
तो तुम्हे देखा है इस बार
बस तुम भी कुछ कहो इस बार

-वेद 

Comments

Post a Comment